मंदसौर। वाईडी नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी स्थित स्लेट पेंसिल कारखाने के पीछे छापेमारी की, जहां कुछ लोग घोड़ीदाना जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 11 हजार 200 रुपए की नगदी और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये आरोपी पकड़ाए-
गिरफ्तार किए गए लोगों में अकरम पठान (35), महेश नामदेव (35), वाहिद निलगर (30), सद्दाम निलगर (30), मुबारिक निलगर (42), मेहमूद निलगर (40), सद्दाम नियारगर (32), सईद पठान (38), इमरान पठान (36) और वाहिद सैय्यद (48) शामिल हैं। ये सभी आरोपी इंद्रा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और सभी जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।