नीमच। जिले में विद्युत वितरण कंपनी आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इन कार्याेें की वजह से अलग-अलग दिनों में कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.02.2025 (रविवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही मेसी शोरूम फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही मेसी शोरूम फीडर बन्द रहने से सरदार मोहल्ला, शांति नगर, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी ऐरिया, एसपी कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नंबर 04, 05, 10, 13, मेहनोत नगर, सुंदरम टॉकिज, माधवगंज मोहल्ला, कोर्ट मोहल्ला, नया बाजार, विनोबागंज, पटेल चाल, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, चौधरी हॉस्पीटल, गुप्ता हॉस्पीटल, डॉ. देवधर, डाक बंगला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
नीमच सिटी फीडर पर भी होगा कार्य-
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.02.2025 (सोमवार) को 11 केव्ही नीमच सिटी फीडर लोड रिडेक्शन होने से 11 केव्ही नीमच सिटी फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही नीमच सिटी फीडर बंद रहने से नीमच सिटी, यादवमंड़ी, पिपली चौक, मौची बाजार, खेड़ी मोहल्ला, कॉलेज रोड़, शुभमंगलम रिसोर्ट, मालखेड़ा रोड़ कृषि क्षेत्र, पुराना इंदिरा नगर, स्पेंटा पेट्राल पंप मनासा रोड़, डाक बंगला, बगीचा नं. 13 का कुछ एरिया, स्कीम नं. 10 आदी क्षेत्र प्रभावित होगें।
आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
मालखेड़ा फीडर से भी प्रभावित होगी आपूर्ति-
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.02.2025 (सोमवार) को 11 के.वी. लाईन लोड रिडेक्शन होने से 11 केव्ही मालखेड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही मालखेड़ा फीडर बन्द रहने से साँवलिया नगर, मालखेड़ा रोड़, चंबल कॉलोनी, गणपति नगर का कुछ एरिया, गोरंगी इनक्लेव कॉलोनी, सब स्टेशन का पास वाला एरिया आदी क्षेत्र प्रभावित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
इसी प्रकार दिनांक 01.02.2025 वार शनिवार को एल.टी. लाईन का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.02.2025 वार शनिवार को सिंहल मल्टी (1गुना100) के.व्ही.ए. ट्रॉसफार्मर का कार्य होने से अनिल गोयल, गौड मकान वाली रोड़ एमआईजी सेक्शन इंदिरा नगर रोड़ चार भुजा दुध डेयरी रोड़ इंदिरा नगर, नीमच आदी क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विद्युत प्रदाय प्रातः 11.30 से दोपहर 03.30 बजे तक बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।