चितौड़गढ़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ ने वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस वर्ष के मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम मधुमती राठौड़ के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, संगीत, नाटक आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि रिजर्व पुलिस लाइन इंस्पेक्टर अनिल पांडे एवं विशिष्ट अतिथि छोटूसिंह पार्षद नगर परिषद, कमलेश दायमा शिक्षाविद, गोपाल व्यास एसडीएमसी सदस्य ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रभारी ने इस अवसर पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ हमेशा से स्टाफ़ के सहयोग से छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता रहा है। इस वार्षिक उत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे विद्यार्थी प्रतिभा के खजाने हैं।
अनिल पांडे एवं पूर्व पार्षद छोटू सिंह शेखावत ने पुरस्कार वितरण किया एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य पंकज शर्मा,आशीष कुमार, राकेश कतीरिया, मधुमती राठौड़, शांति शर्मा ,अनुराधा कोली, जयमाला व्यास, सुनीता रोज,विश्वास मिश्र, शांता सुखवाल, राजेश कुमार मीणा, पवित्रा बाला, रामावतार गौतम, प्रवीणा दशोरा, तमन्ना परवीन, सरोज पुरावत साथ ही संचालन छात्रा नंदिनी जैन ने किया।