BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 7:31 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने 1 करोड़ 31 लाख से निर्मित एसडीएम कार्यालय एवं 33 करोड़ 66 लाख से निर्मित सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ का लोकार्पण किया, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ में 33 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ एवं 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित एसडीएम कार्यालय मल्हारगढ़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, मदन लाल राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत  राजेश कुमार जैन, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, मल्हारगढ़ एसडीएम रविंद्र परमार, प्राचार्य, स्कूल के छात्र-छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे।


लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जो बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते। माता-पिता की बहुत इच्छा होती है कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़े। लेकिन ऐसे गरीब परिवारों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए सर्व सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनाए गए। जहां पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां और हर सुविधा मिलेगी। शासकीय विद्यालय ऐसे बन रहे हैं जिसमें हर व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेज सकते है। जहां पर सारे विषय पढ़ाए जाएंगे। सारी सुविधा होगी। सरकार ने गरीब व्यक्ति के लिए महिलाओं के लिए, किसानों के लिए, युवाओं के लिए काम किया है। उनकी चिताओं को समझा है। सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप बनाया है। उस पर सरकार काम कर रही है। विकास का रास्ता बनाया है। सरकार जनता की तकलीफ को दूर करने के लिए बनी है। सरकार ने अपने राजधर्म का पालन किया है। हर हाथ में काम हो, इलाज हो, शिक्षा का प्रबंध हो। यह सरकार ने करके दिखाया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को फ्री में इलाज मिल रहा है। सरकार ने 5 लाख का गारंटी कार्ड दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पाटीदार द्वारा कहा गया की शिक्षा संस्कारों की रक्षा के लिए जरूरी है। सामाजिक बनने के लिए, विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा स्वस्थ मानसिकता को जन्म देती है। राजेश दीक्षित द्वारा कहा गया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। शिक्षा के लिए बड़े-बड़े सीएम राइज स्कूल बनाए गए। सड़कों का जाल बिछाया गया। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरे इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए। लोकार्पण के बाद टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों को मंच से फुट बास्केट प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE