BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 7:52 pm
REPORT : उद्यान विभाग ने किया राज्य पोषित योजना के तहत जिला स्‍तरीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक परिहार सहित कृषि वैज्ञानिकों ने किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उद्यान विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार ने कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचोरी, उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी, डॉ.पी.एस.नरूका, सत्येन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कृषकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किसानों को उद्यानिकी विभाग की फल क्षेत्र विस्‍तार, सब्‍जी क्षेत्र विस्‍तार, मसाला क्षेत्र विस्‍तार आदि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने एवं उन्‍नत तकनीकी से आत्‍मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी ने उपस्थित अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया और विभागीय अनुदान योजनाओं की जानकारी दी।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख , डॉ.सी.पी.पचोरी ने कृषकों को फल क्षेत्र विस्‍तार, सब्‍जी क्षेत्र विस्‍तार एवं मसाला क्षेत्र विस्‍तार को बढाने हेतु प्रोत्‍साहित किया। साथ ही मृदा परीक्षण, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं फसल चक्र, जैविक विधियों से कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.पी.एस.नरूका ने कृषकों उद्यानिकी फसलों की मार्केटिंग एवं गुणवत्‍ता नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। डॉ.गर्विता रूनवाल ने बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं दुधारू पशुओं पर केसीसी तथा कृत्रिम गर्भाधान योजनाओं की जानकारी दी। एल.डी.एम. सत्येन्द्र शर्मा ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। जिला रिसोर्स पर्सन सुभाषचन्द्र शर्मा ने पीएम.एफएमई योजना के तहत डीपीआर तैयार करने एवं बैंक ऋण प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकगण भागीरथ नागदा (ग्राम बासनिया) घनश्याम रावत (ग्राम रातीतलाई) राधेश्याम मेघवाल (ग्राम खेमपुरा) उपस्थित थे। इस मौके पर किसानों को अन्‍य कृषकों के यहॉ भ्रमण कराया तथा उन्‍नतशील खेती के अनुभवों को कृषकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के समापन पर विदेश वसुनिया ने आभार व्‍यक्‍त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE