BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 8:12 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम झांतला में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों की शिकायत के बाद एक्शन में आए अधिकारी, सख्ती के साथ हटाया अतिक्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सिंगोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांतला में शुक्रवार को प्रशासन ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई।
तहसीलदार राजेश सोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोपहर में कार्रवाई की। टीम में नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी शिव कुमार यादव, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और मौजा पटवारी शामिल थे।
झांतला निवासी ख्वाजा हुसैन पुत्र रसूल बख्श मंसूरी ने सर्वे क्रमांक 1787/2/5 की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस भूखंड का कुल रकबा 14,292 वर्गमीटर है, जिसमें से 400 वर्गमीटर कमदल श्रेणी की और 130 वर्गमीटर अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमणकर्ता ने इस जमीन पर पत्थर की दीवार का निर्माण कर लिया था।
तहसीलदार राजेश सोनी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर की मदद से पत्थर की दीवार को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE