मंदसौर। सीतामऊ साहित्य महोत्सव का समापन कल 1 फरवरी शनिवार को होगा। तृतीय दिवस महोत्सव की शुरुवात प्रातः 10.30 बजे से श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय, राजस्थान के संस्थापक डॉ वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में शक्ति एवं शक्तिपीठ के विषय पर व्याख्यान के साथ प्रारंभ होगा। प्रातः 11.30 बजे से एडीजी-बीएसएफ (आईपीएस) राजा बाबू सिंह द्वारा सार्वजनिक सेवा और आध्यात्मिकता के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.10 बजे से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं डीन शिव कुमार भनोट द्वारा एम के डॉ. रघुवीर सिंह के ऐतिहासिक योगदान के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.40 बजे से लघुकथा लेखन एवं पाठन विषय पर चर्चा करेंगे। इसी दोरान लघुकथा लेखन एवं पाठन पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे से बेटी बचाओ विषय पर छात्रों द्वारा प्रहसन होगा। दोपहर 3.30 बजे से लघुकथाओं, बहस और अन्य कार्यक्रम के लिए पुरस्कार वितरण किया जायेगा। साथ ही मंदसौर की वनस्पतियों और जीवों के प्रकाशन पर पुस्तक विमोचन किया जायेगा।