BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 10:24 am
BIG REPORT : घोर कलियुग, प्यार में पागल भाई ने चचेरी बहन को मारी गोली, 14 फरवरी को युवती की होने वाली है शादी, इस बहाने बुलाया था खेत में, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। भारतीय संस्कार, संकृति और मान मर्यादा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल भाई ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार किया है। इसी कड़ी में भाई ने चचेरी बहन को गोली मार कर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


दरअसल मामला मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के शेरपुरा का है, जहां चचेरी बहन के प्यार में पागल भाई ने शादी से इनकार करने पर गोली नार दी। गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी शादी करने के लिए युवती को भगा ले जाना चाहता था। उसने बात करने के लिए युवती को खेत में बुलाया था। टॉयलेट के बहाने युवती खेत पहुंची थी। युवती ने साथ में जाने से मना किया तब युवक ने जान लेने के लिए गोली चला दी। बताया जाता है कि इसी हरकत के कारण भाई की फिरोजाबाद से हुई सगाई भी टूट गई थी। घायल युवती की 14 फरवरी को शादी होने वाली है। घायल युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के बाद मुरैना से ग्वालियर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE