शिवपुरी। जिले के सिरसोद थाना क्षेत्र में हुए एक कथित अपहरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम खोरगार के रहने वाले होतम यादव के बेटे ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके पिता का अपहरण कर लिया है और 6 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अपहृत किसान ने खुद फोन कर बताया था कि उसे सतनवाड़ा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा गया है, उसके साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान अपहृत के बेटे राजेंद्र यादव पर शक हुआ क्योंकि राजेंद्र ने अपने पिता से रेलवे में भुसावल में बाबू की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 15 लाखों रुपए ऐंठ लिए थे। पिता होतमसिंह कर्ज से परेशान था। संदेह के आधार पर पुलिस को मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि वह नौकरी के नाम पर भुसावल की जगह शिवपुरी में पिछले 6 महीने से किराए का कमरा लेकर छिपकर रह रहा है यही वजह रही कि राजेंद्र के पिता होतम ने ही खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने अपह्त को झिरना के जंगल में स्थित मंदिर से पकड़ लिया है।