BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 11:19 am
BIG REPORT : गंगा किनारे मरने वालों को मोक्ष मिलेगा, महाकुंभ भगदड़ पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- एक दिन तो सबको मरना है, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ भगदड़ पर ऐसा कुछ कह दिया, जिससे सियासत तय मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में हर दिन करोड़ों लोग मर रहे हैं। लेकिन जो गंगा किनारे मरेगा उसे मोक्ष मिलेगा।


दरअसल, सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारा एक कम्युनिस्ट बुद्धि का पुराना मित्र है। हमसे कह रहे थे बाबा क्या हुआ अब पर्ची खोलोगे? हमने कहा बिल्कुल खोलेंगे।” 


धीरेंद्र शास्त्री बोले- लोग मरे नहीं, उन्हें मोक्ष मिला है
उन्होंने आगे बताया, ” शख्स ने मुझसे कहा कि इतने महात्मा, साधु, इतने जपी-तपी, फिर भी इस घटना पर आपका क्या विचार है? हमने कहा- देश में हर दिन लोग मर रहे हैं। कुछ दवा के बिना मर रहे हैं, कोई स्वास्थ्य की व्यवस्था, कुछ हार्ट अटैक से मर रहे हैं। निश्चित यह घटना निंदनीय है और विचित्र है। पर यह महाप्रयोग है, मृत्यु सबकी आनी है, एक दिन मरना सबको है। जो गंगा किनारे मरेगा वह मोक्ष पाएगा। यहां कोई मरा नहीं है। असमय चले गए हैं तो दुख हुआ है। लेकिन उन्हें मोक्ष मिला है।


पहले भी प्रयागराज नहीं आने वालों को कहा था देशद्रोही
बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले यहां नहीं आने वालों को देशद्रोही कहा था। उन्होंने कहा था, “हमने डुबकी लगा ली, यहां बीमारियां दूर होती हैं। जो बीमारियां फैलने की बात कह रहे हैं, यहां आनंद देखिए। हर जगह हिंदुत्व का उत्साह है। हर व्यक्ति को आना चाहिए। जो यहां नहीं आएगा, वह पछताएगा, देशद्रोही कहलाएगा।


मौनी अमावस्या पर इस तरह हुआ था हादसा
गौरतलब है कि मौनी अमावस्या से पहले देर रात 1 बजे के करीब भगदड़ मच गई थी। रात के 1 बजे के करीब जब लोग घाट की तरफ जा रहे थे तो बैरिकेडिंग के पास सोए लोगों के पैरों में फंसकर गिर गए, जिसके बाद पीछे आ रही भीड़ एक ऊपर एक गिरती चली गई। जिसे काबू कर पाना मुश्किल होता गया। लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागते रहे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।


एमपी के 5 श्रद्धालुओं की भी हुई थी मौत
भगदड़ में मध्य प्रदेश के 5 मृतक शामिल हैं। भोपाल के बृजमोहन शर्मा, नर्मदापुरम के उमेश सराठे, छतरपुर की हुकुम लोधी, रायसेन के मोहनलाल अहिरवार और शीला सोनी की हादसे में मौत हुई है। हुकुम की 19 साल की बेटी घायल है। इसके अलावा भितरवार के हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू लापता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE