BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 12:35 pm
BIG NEWS : जहर की शीशी लेकर पीसीसी चीफ के बंगले पहुंचा आदिवासी परिवार, दबंगों ने घर पर कर लिया है कब्जा, कलेक्टर से बात कर जीतू ने न्याय का दिलाया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के एक गांव में दबंगों की दबंगई सामने आई है। दबंगों ने आदिवासी परिवार के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जे से परेशान पीड़ित परिवार बच्चों के साथ न्याय के लिए जहर की शीशी लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पहुंचा। जीतू पटवारी ने कलेक्टर से बात कर पीड़ित परविार को उचित सहायता का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


दरअसल मामला उज्जैन जिले के बामनापाती, तहसील बननेघर का है। पीड़ित निर्भय सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ पहुंचे थे। जीतू पटवारी ने पीड़ित निर्भय सिंह से जहर की शीशी वापस लेकर उज्जैन कलेक्टर से फोन पर बात की। पटवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। टीटी नगर थाना पुलिस पटवारी के बंगले पहुंची। जीतू पटवारी ने पुलिस को जहर की शीशी दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के घर पर कोरोना लॉकडाउन के वक्त दबंगों ने घर कब्जा कर लिया है। पीड़ित आदिवासी परिवार का कहना है सभी जगह न्याय की गुहार लगा चुका है। कहा- न्याय नहीं मिला तो जहर खाकर अपनी जान दे दूंगा। दबंगों के साथ साथ पुलिस पर भी प्रताड़ित करने और झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE