नीमच। जिला पंचायत पर आज नवागंतुक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने पदभार ग्रहण किया। आईएएस अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परिचय प्राप्त किया।
अमन वैष्णव ने वॉइस ऑफ़ एमपी से चर्चा करते हुए बताया कि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, अकाउंट सेक्शन ऑडिट सेक्शन, पंचायत प्रकोष्ठ आदि की बैठक कर कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फील्ड विजिट कर जिले की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यों में गति लाई जाएगी। जनता, अधिकारी और प्रशासनिक संबंधित समस्याओं के समाधान पर खास करके ध्यान केंद्रित करेंगे।