भोपाल। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बजट पर कहा, यह 2047 के भारत का बजट है। देश के चहुंमुखी विकास का बजट है। मोदीजी के सपनों का बजट है। किसान, महिला, युवा, गरीबों का बजट है। ये मध्यम वर्ग का बजट है। रोजगार के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट के प्रावधान है। मध्य प्रदेश को केंद्र का पर्याप्त अंश मिला है। यह एमपी के विकास का भी बजट है।
विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता दर्शाता है बजटरू वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत बजट हर वर्ग के उत्थान के साथ ही विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आम बजट में देश के गरीब, किसान, नौजवान, मध्यमवर्गीय परिवार, व्यापारी, पिछड़ा, महिला, श्रमिक समेत हर वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। नए भारत का विज़न व समृद्ध और डिजिटल भारत का आधार स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है।
जीतू पटवारी बोले- मोदी के सूट बूट की सरकार में बड़ा आदमी बड़ा होता जा रहा
अंकित तिवारी, बरेली (रायसेन)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर जाते समय बरेली में कुछ समय के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बजट पर कहा, “मोदी के सूट-बूट की सरकार में गरीब आदमी आम आदमी गरीब होता जा रहा है।
सोना किसका है?
जीतू पटवारी ने आगे कहा, “आज देश के 80 करोड लोग गरीबी रेखा का राशन ले रहे हैं और अमीर आदमी विदेश की नागरिकता ले रहे हैं क्विंटल में सोना पकड़ता है। तीन-तीन एजेंसियां इनकी जांच करती हैं और अभी तक यह पता नहीं कर पा रही कि आखिर सोना किसका है। केंद्र सरकार इस समय 270 लाख करोड़ के कर्ज में आ गई है और देश का कोई ऐसा राज्य नहीं है जो कर्ज में ना हो। भाजपा सरकार 16 लाख करोड रुपये उद्योगपतियों का माफ कर देती है और किसानों को कोई मदद नहीं देती है। भाजपा का एक भी मंत्री या विधायक सड़क पर नहीं घूम सकता यदि वल्लभ भवन में इनकी जांच हो जाए तो अकल्पनीय करप्शन है यह है नरेंद्र मोदी का भारत।