BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 1:49 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में पुलिस का बड़ा एक्शन, जब आधी रात में की सर्जिकल स्ट्राइक तो उड़े गुंडे-बदमाशों के होश, कॉम्बिंग गश्त में हत्थे चढ़े कई आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील एवं गौतम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.12.24 एवं 01.02.25 की दरमियानी रात्रि को समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों समेत 50 गश्त पार्टियों में जिले के 500 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि में संपूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त की गई। 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में निम्न महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गई-
-  कुल 181 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किये गये जिनमें थाना कोतवाली 12, थाना वायडी नगर- 09, थाना नई आबादी-04, थाना भावगढ- 03, थाना दलोदा 19, थाना नाहरगढ-15, थाना अफजलपुर 11, थाना पिपलियामंडी- 44, थाना नारायणगढ- 15, थाना मल्हारगढ़- 03, थाना सीतामउ- 23, थाना सुवासरा - 12 थाना शामगढ़- 01, थाना गरोठ- 06, थाना भानपुरा- 04 द्वारा तामिल किया गया।

मंदसौर पुलिस द्वारा दिनांक 31-01.02.25 की दरम्यानी सर्द रात्रि में जिले के अपराधियों के विरूद्ध की गई सर्जिकल स्ट्राईक, कुल 294 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 181 स्थायी वारंटी एवं 81 गिरफ्तारी वारंटियों को मंदसौर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान धरदबोचा। कॉम्बिंग गश्त के दौरान 10 जमानती व समंस, 138 एनआई एक्ट के 30 एवं अन्य नोटिस भी करवाये गये तामिल। 
कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीटर/गुंडा, बदमाशों की चेकिंग करते कुल 74 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 90 गुंडा/बदमाशों, 02 माफी बदमाशों को चेक करते कुल 166 हिस्ट्रीशीटर/गुंडा बदमाशों/जिलाबदर/माफी/सजायाब बदमाशों की सघन चौकिंग की गई। 


कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कुल 26 प्रकरणों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कल 116.38 लीटर कल कीमती 33742 रू की अवैध शराब जप्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 50 गश्त पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा सर्द रात्रि गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 


कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा विभिन्न थानों थाना कोतवाली, चौकी मुल्तानपुरा एवं थाना दलौदा को आकस्मिक रूप से चेक किया इस दौरान थाने के रिकॉर्ड रजिस्टर भी चेक किये एवं उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

इसी प्रकार जिले में कार्यवाही के दौरान कुल 81 गिरफ्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ की गई जो थाने अनुसार है- थाना कोतवाली-05, थाना वायडी नगर- 06, थाना नई आबादी 02, थाना भावगढ- 04, थाना नाहरगढ- 07, थाना पिपलियामंडी- 01, थाना नारायणगढ़- 10, थाना मल्हारगड 08, थाना सीतामउ- 02, थाना सुवासरा - 05, थाना शामगढ़- 01, थाना गरोठ- 08, थाना भानपुरा-17, थाना गांधीसागर- 05 के द्वारा कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते कुल 26 प्रकरणों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 116.38 लीटर कुल कीमती 33742 रू की अवैध शराब जप्त की गई। 
कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस द्वारा 10 जमानती व समंस वारंट, 138 एनआई एक्ट के 30 एवं अन्य वारंट भी तामिल करवाये गये। 


कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा धारा 151 के अंतर्गत 03 प्रकरणों में 03 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर कॉम्बिंग गश्त हेतु उपस्थित बल को ब्रीफ कर स्वयं भी रात्रि में विभिन्न थानों थाना शहर कोतवाली, चौकी मुल्तानपुरा एवं थाना दलौदा को आकस्मिक रूप से चेक किया गया एवं थाने के रिकॉर्ड रजिस्टर चेक कर सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। उपस्थित कर्मचारियों को सेवा मंदसौर पुलिस द्वारा जिले में लगातार अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। मंदसौर पुलिस द्वारा भविष्य में भी आपराधिक तत्वों के विरूद्ध इस प्रकार की कठोरतम कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE