BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 2:02 pm
KHABAR : विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जाजू कन्या महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी 2025 के अवसर पर श्री सीताराम जाजू शास. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में एनसीसी कैडेट्स द्वारा जन जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के महत्व को समझाना था।


एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कैडेट्स ने ष्आर्द्रभूमि बचाएं, पृथ्वी बचाएंष् जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी प्रभारी डॉ हिना हरित ने बताया कि यह जल संरक्षण, जैव विविधता जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आर्द्रभूमि हमारी प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जो हमें जल संसाधन, पारिस्थितिकी संतुलन और जीव-जंतुओं को सुरक्षित आवास प्रदान करती हैं। हमें इनका संरक्षण करना चाहिए।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ एन. के. डबकरा ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ स्वच्छ और हरे-भरे पर्यावरण में रह सकें। एनसीसी कैडेट्स ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं पौधारोपण करेंगे, बल्कि समाज में भी इस संदेश को फैलाने का कार्य करेंगे। 
कार्यक्रम के अंत में पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट को सौंपी गई। भविष्य में इस तरह के और अधिक जागरूकता अभियानों को चलाने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम का संचालन प्रो. हीरसिंह राजपूत द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE