सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम झांतला में सिंगोली पुलिस द्वारा सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत थाना प्रभारी शिव कुमार यादव के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरूकता सेल्फ क्लिक अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम झांतला और धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन खेल मैदान झांतला में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के संबंध में पैंपलेट बांटे गए तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियो के संबंध में क्या करें व क्या ना करें के संबंध में संवाद किया जाकर सावधान, सतर्क व सुरक्षित रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस थाना सिंगोली से थाना प्रभारी शिव कुमार यादव, ए एस आई सुरेश कटारिया, प्रधान आरक्षक आशीष आसेरी, प्रधान आरक्षक राम पंगत सिंह मौजूद रहे।