BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 8:12 pm
NEWS : किसान रजिस्ट्री शिविरों की तैयारी पूर्ण, 11 अंकों की यूनिक आईडी से मिलेगा सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की एग्रीस्टेक योजना के तहत प्रदेश मे प्रत्येक किसान को 11 अंको का यूनिक फार्मर आई.डी. मिलेगा जिसे आधार नम्बर से लिंक किया जायेगा। इस फार्मर आई.डी. से सरकार की समस्त योजनाएं यथा पी.एम. किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, सब्सिडी इत्यादि का लाभ मिलेगा। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी पर निर्भरता समाप्त हो जायेगी।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जिले में 05 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 03 दिवसीय शिविर आयोजित किये जायेंगे, फार्मर आई.डी. से किसान के कृषि भू-खण्ड हिस्सा जोडा जायेगा। जिसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुडा मोबाईल नम्बर, जमाबन्दी की प्रतिलिपियां शिविर मे लेकर आए। इस आई.डी. से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद के विपणन मे आसानी होगी। किसानो को फसली ऋण, फसल बीमा क्षतिपूर्ति एवं आपदा राहत राशि प्राप्त करने में सुगमता होगी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ सीधे ही किसानो को मिल सकेगा। किसान रजिस्ट्री मे राजस्व रिकॉर्ड स्वतः अपडेट हो जायेगा। किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य होगी।

05 फरवरी से लगेंगे शिविर- 
नोडल एवं भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी श्रीमती बीनू देवल ने बताया कि  05 फरवरी से चित्तौडगढ जिले की प्रत्येक तहसील की 01 ग्राम पंचायत 10 फरवरी से 02 ग्राम पंचायत एवं 17 फरवरी से 05 ग्राम पंचायत मे 03 दिवसीय शिविर आयेजित किये जायेंगे। शिविर मे तहसील स्तर के समस्त विभाग यथा पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग के अधिकारी मौजुद रहेंगे। शिविर मे आबादी पट्टा वितरण, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण-पत्र, जाति एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र संबंधी कार्य भी किये जायेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE