BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 11:31 am
KHABAR : रतलाम सीएम राइज स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल का सर्टिफिकेट, मंत्री चेतन्य काश्यप ने सौंपा, थाईलैंड-यूके के स्कूलों को पीछे छोड़ बना था नंबर 1, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। इनोवेशन के कैटेगरी में दुनिया में पहला स्थान हासिल करने वाले रतलाम के सीएम राईज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल को सम्मानित किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय से मिले प्रमाण पत्र को उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्कूल स्टाफ को सौंपा। प्रिंसिपल संध्या वोहरा, वाइस प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह राठौर समेत समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूल को आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र भी मिला है।


मंत्री काश्यप ने कहा कि उपलब्धि मिले या न मिले, लेकिन समर्पण का भाव, लक्ष्य पर विश्वास और नेतृत्व पर भरोसा होना चाहिए। सीएम राईज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल ने नेतृत्व पर भरोसा किया और समर्पण भाव से लक्ष्य पा लिया। लक्ष्य के प्रति स्कूल के समर्पण भाव का परिणाम देश और प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल के सामने आया है। समर्पण का भाव जब तक नहीं आएगा, तब तक इस प्रकार के नतीजे सामने नहीं आ सकते है। स्कूल ने मध्य प्रदेश शासन और लोक शिक्षण को ऊंचाइयों देने में योगदान दिया है।


अपने बच्चे के प्रति करे चिंतन
मंत्री काश्यप ने पैरेंट्स से कहा कि वे दिन में कम से कम एक मिनट के लिए अपनी आंख बंद करके बच्चे के प्रति चिंतन करें कि वह क्या खाता है, क्या करता है, कैसे बोलता है। इस पर नजर रखकर उसे ठीक करेंगे, तो व्यक्तित्व विकास में मौलिक अंतर आएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों की ओर से स्टाफ को दिए गए प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।


थाईलैंड और यूके के स्कूलों को पीछे छोड़ा
रतलाम का सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल वर्ल्ड में नंबर वन घोषित हो चुका है। इंटरनेशनल लेवल पर एजुकेशन फील्ड में दिए जाने वाले अवॉर्ड द वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइजेस में पूरे देश से एकमात्र सरकारी स्कूल का सिलेक्शन इनोवेशन कैटेगरी में तीन माह पहले किया था। इस कैटेगरी में स्कूल ने थाईलैंड और यूके के स्कूलों को पीछे छोड़ दिया था। लंदन की संस्था ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ज्4- इजुकेशन ने वर्ल्ड के बेस्ट स्कूल का चयन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE