रतलाम। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संभाग की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में रतलाम ने मंदसौर को 54-23 से हराया। महिला वर्ग में भी रतलाम की टीम ने मंदसौर को 47-25 से पराजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय थे। विशेष अतिथि के रूप में कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी और पिट्टू जिला संघ अध्यक्ष अनुज शर्मा उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. वायके मिश्रा ने अध्यक्षता की।
दुर्गा शंकर मोयल, विजय रावल, अतुल वर्मा, प्रदीप पंवार और मुकेश भटेवरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चयन समिति में क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र कुंभकर, सूरज जाट, संजीव वर्मा, युगल शर्मा और राधा निनामा शामिल थे।
प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललिता मरमट और क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फरस्वाण ने किया। डॉ. भारती ने आभार व्यक्त किया।