कंजार्डा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजार्डा में कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी प्राचार्य दिनेश कुमार कारपेंटर मुख्य अतिथि बंशीलाल धाकड़ (सेवानिवृत्त व्याख्याता) विशेष अतिथि योगेंद्र मालवीय (भारतीय सेना में कार्यरत) और स्टॉफ सदस्यों की उपस्थिति मे सरस्वती पूजन के बाद विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि धाकड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ एक निश्चित दिशा में अपने केरियर के लिए भी प्रयास करना चाहिए। इसी के साथ योगेंद्र मालवीय ने सेना से संबंधित संपूर्ण जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कार्रवाई अंत मे प्राचार्य दिनेश कुमार कारपेंटर ने बताया कि विद्यार्थियों को कौन से सेक्टर में किस प्रकार का जॉब प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व तथा परीक्षा में अधिकतम अंक कैसे प्राप्त करे इसके बारे में बताया।