मंदसौर। मप्र के शिक्षक अब छुट्टी नहीं ले सकेंगे। सरकार ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसेंशियल सर्विस एंड मेंटनेंस (एस्मा) लगाने का आदेश जारी किया है। 15 फरवरी से 15 मई तक एस्मा लागू रहेगा। इस दौरान परीक्षाओं के लिए नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी और अन्य स्टाफ छुट्टी नहीं ले सकेंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं।