BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 3:30 pm
BIG NEWS : ग्वालियर में शिवराज ने कसा राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस के युवराज जो बोलते हैं, वह कोई और लिखता है, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने रविवार को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय हासिल होने का दावा किया। प्रयागराज में महाकुंभ की घटना के सवाल पर उन्होंने बचते हुए कहा, इस पर जो कहना था वो पहले ही बताया जा चुका है। इधर बजट पर बोलते हुए उन्होंने इसे सबके विकास व कल्याण और आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी जबाव दिया।


केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुरैना में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात की।


बोले- राहुल गांधी को बस विरोध करना है
शिवराज ने बजट पर राहुल गांधी के सवाल पर कहा है कि बजट का गोली के घाव से क्या लेना देना है। चौहान तंज कसते हुए बोले कि भाई बजट तो बजट है। राहुल नहीं बोलते उनके लिए कोई और लिखता है। अब देखो 50 लाख करोड़ का बजट आया है और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है।


अब 12 लाख रुपए के लिए कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। वो न बजट जानते हैं उनको बस विरोध करना है। बजट को जनता के भाव व नजरिया से देखना चाहिए।


दिल्ली में भाजपा की महाविजय का दावा
चौहान से दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सवाल किया तो उनका कहना था कि दिल्ली चुनाव में साफ दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी महाविजय हासिल करने जा रही है।


किसान, युवा और माता-बहनों का बजट
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, माता-बहनों हो मध्यम वर्ग हो या गरीब हो सबके कल्याण के लिए यह बजट नया मार्ग प्रशस्त करेगा। मध्यप्रदेश के लिए भी बजट में बहुत कुछ है। शिवराज सिंह चौहान ने आम बजट की प्रशंसा करते हुए कहा देश की 140 करोड़ जनता के को अच्छा बताया। हर वर्ग को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का आभार जताया।


उन्होंने कहा कृषि और ग्रामीण विकास के लिए बजट में अब तक का आवंटन किया गया है। एक तरफ किसानों को अब किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख की जगह पांच लाख रुपए का सस्ती ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। जिससे वह नई फसलों की तरफ आकर्षित होंगे। दूसरी तरफ वह जिले जिनमें उत्पादकता कम थी वहां उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण विकास में गांव स्वावलंबी बने और गांव का हर व्यक्ति जुड़े और गरीब मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया है। यह आत्म निर्भर भारत का बजट है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE