भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड स्थित प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर 10 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। वहीं हादसे में एक कर्मचारी की मौत की खबर है।
बता दें कि मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है, जहां करीब 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। हादसा इतना भयानक है कि दूर तक धुआं उठता दिखा। मिली जानकारी के मुताबिक आगजनी में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग और धुएं को देखकर बाहर निकाल लिया गया था। इस दौरान एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई।