शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिह राजपूत के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनेरा भरत सिंह किरार द्वारा थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 350/13 व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड शाजापुर के प्रकरण क्रमाक 683/13, धारा 323,294,506,327,34, भादवी में आरोपी स्थाई वारंटी अम्बाराम पिता देवीलाल जाति बलाई उम्र 37 साल निवासी ग्राम कुकडेश्वर थाना सुनेरा करीबन 10 वर्ष से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। स्थाई वारंटी अम्बाराम पिता देवीलाल जाति बलाई उम्र 37 साल निवासी ग्राम कुकडेश्वर थाना सुनेरा को पकड़ने हेतु एक टीम गठीत की गई थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 02/02/2025 को थाना सुनेरा पुलिस द्वारा शासकीय स्कूल के पास ग्राम कुकडेश्वर से गिरफ्तार किया गया जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
उक्त सराहनीय कार्य में निरी भरत सिंह किरार थाना प्रभारी सुनेरा, प्रआर. 366 रामपालसिंह, प्रआर. 196 सुधीर यादव, प्रआर. 429 रामनरेश धाकड़ आर. 496 अखिलेश भण्डारी, आर. 349 अरुण यादव, आर. 353 गोविन्द चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।