BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 5:56 pm
KHABAR : मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, जन-जन को सायबर अपराधों से बचाने का प्रयास, अपराधियों के नए तरीकों से भी कराया रूबरू, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की नारायणगढ थाना पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे बस स्टैंड नारायणगढ पर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत नारायणगढ थाना के सब इंसपेक्टर भारत भाबर ओर पुलिस की टीम ने इस अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों, नशे, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में बताया कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। बैंकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, वॉलेट और यूपीआई से संबंधित धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, बारकोड और व्हाट्सएप हैकिंग से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर ठगी की रकम वापस पाने की प्रक्रिया भी समझाई। इसके अलावा, साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, फर्जी वेबसाइट्स, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने और अनजान वीडियो कॉल से बचने के उपाय बताए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE