BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 10:26 am
BIG NEWS : एमपी साइबर अपराध रोकने के लिए बड़ा अभियान, डीजीपी से लेकर एसपी तक मैदान पर उतरे, जानें क्या होगा खास, पढे खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस एक बड़ा अभियान चलाएगी। इसके लिए डीजीपी कैलाश मकवाना से लेकर एसपी तक मैदान पर उतर चुके हैं। बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने और इंटरनेट सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्यभर में एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आज 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत पुलिस विभाग अलग अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अवेयर करेंगे। 


सेफ क्लिक की दी जाएगी जानकारी 
प्रदेश के सभी जिलों में 11 फरवरी तक अफसर साइबर क्राइम से जुड़ी हुई जानकारी लोगों को देंगे। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को सेफ क्लिक के बारे में समझाइए। वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई जानकारी दें। इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को साइबर सुरक्षा से अवगत कराया जाएगा। पुलिस द्वारा खासतौर पर “सेफ क्लिक” और दूसरे उपायों पर ट्रेनिंग सेशन रखे जाएंगे, ताकि युवा ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न बनें। 


डीजीपी ने अफसरों को दिए ये निर्देश 
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने बताया कि पूरे राज्य में ‘सेफर इंटरनेट डे’ मनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को आम जनता के बीच जाकर साइबर सुरक्षा से जुड़े जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों तक भी साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE