BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 10:30 am
BIG NEWS : ये दूल्हा मेरा पति है, शादी समारोह में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के शुजाबाद धर्मशाला में उस समय हंगामा मच गया, जब शादी समारोह में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर जमकर तमाशा करना शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि दूल्हा मेरा पति है, और अभी उससे मेरा तलाक नहीं हुआ है। महिला की ऐसी बातें सुन शादी में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।  


जानकारी के मुताबिक रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उपेंद्र​ सिंह परिहार की शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान नेहा परिहार रात 9 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित शुजाबाद धर्मशाला पहुंच गई। नेहा नाम की महिला का कहना था कि दूल्हा मेरा पति है, और अभी हमारा तलाक नहीं हुआ है। इस बात को लेकर उसने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।   


दूसरी शादी कर रहे दूल्हे उपेंद्र का कहना था कि अक्टूबर 2024 में ही उनका तलाक कोर्ट से हो चुका है। इसके दस्तावेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने महिला को शांत कराया और समझाकर उसे घर भेजा। 25 नवंबर 2012 में नेहा और उपेंद्र की शादी हुई थी। वहीं 16 अक्टूबर 2024 में कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया था। पति ने तलाक के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। इधर महिला का आरोप है कि कोर्ट से तलाक होने की उसे कोई सूचना नहीं दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE