BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 10:55 am
REPORT : पुलिस थाना लालघाटी को मिली बड़ी सफलता, मुस्कान अभियान के तहत नाबालिग अपहृर्ता को गंज बसोदा से किया दस्तयाब, आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। थाना लालघाटी पुलिस को अपहृत नाबालिग अपहृर्ता  को दस्तयाबज् करने व आरोपी विनोद उर्फ छोटू कुशवाह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 24 साल नि0 पवई थाना गुलाबगंज जिला विदिशा से दिनांक 01.02.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21/01/2025 को अपहृर्ता के पिता राजू  ने हाजिर थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर  कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना लालघाटी पर अपराध क्रमांक 14/25 धारा 137(2) BNS का  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अपहृर्ता को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक यषपाल सिंह राजपूत शाजापुर के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर जीएस चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लालघाटी निरी0 अर्जुन सिंह मुजाल्दे द्वारा पुलिस टीम जिसमें सउनि जगदीश चौहान, प्रआर. राकेश सिंगार व महिला आरक्षक रचना बेस की पुलिस टीम बनाकर सायबर सेल शाजापुर से प्राप्त लोकेशन व सूचना के आधार पर शिव नगर कॉलोनी गंज बसोदा जिला विदिशा से विधीवत आरोपी विनोद उर्फ छोटू कुशवाह के कब्जे से दस्तयाब किया गया। अपहृर्ता के कथन लिये जाकर कथन के आधार पर अपराध सदर में नाबालिग को भगा ले जाने व पोक्सो एक्ट की धारा का ईजाफा किया गया व दिनांक 01.02.25 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 अर्जुन सिंह मुजाल्दे, सउनि जगदीश चौहान, प्रआर.  राकेश सिंगार व महिला आरक्षक रचना बेस थाना लालघाटी एवं प्रआर 641 विकास तिवारी सायबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भुमीका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE