BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 11:32 am
KHABAR : मंदसौर पुलिस ने साइबर सुरक्षा के अंतर्गत बाल मेले में आमजन को किया जागरूक, समूचे प्रदेश में चलाया जा रहा है साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आमजन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रहणियों, आमजन को निर्देशानुसार समस्त प्रदेश में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 
इसी तारतम्य में मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मंदसौर जिले के समस्त थानों में भी मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक का आयोजन जिले के समस्त थानों/चौकी क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है।
दिनांक 02.02.25 को साइबर सेल मंदसौर और वायडी नगर थाने की टीम के द्वारा पारिख पब्लिक स्कूल रलायता में  बाल मेले में साइबर अवेयरनेस का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमे स्कूल के बच्चों और उनके परिजनों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी दी और उनसे उनसे बचाव के तरीके बताए गए प्राचार्य रूपेश पारिख सर के द्वारा भी लोगो को जागरूक किया गया, इस अवसर पर  करीब 400 पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर  मुल्तानपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक लक्ष्मी सिसोदिया, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल उपस्थित रहे।  
मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में लगातार समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। सावधान रहे सतर्क रहे। आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE