BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 11:43 am
KHABAR : जबलपुर सेंट्रल जेल में 400 कैदियों का मेडिकल परीक्षण, डॉक्टरों की विशेष टीम ने की हृदय, दंत और अस्थि रोगों की जांच, पढे़ खबर  

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर सेंट्रल जेल में प्रशासन ने कैदियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 400 से ज्यादा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें डॉक्टरी परामर्श दिया गया। 


एक निजी संगठन द्वारा कैदियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हृदय रोग, दंत चिकित्सा और अस्थि रोगों सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की। उन्होंने बताया कि ऐसे कैदियों की विशेष देखभाल की गई, जिन्हें विभिन्न कारणों से बार-बार जेल से बाहर इलाज के लिए नहीं ले जाया जा सकता।


जेल अधीक्षक तोमर ने माना कि इस तरह की व्यवस्थाओं से जेल प्रबंधन को भी सुविधा होती है। कैदियों को बाहर ले जाने से समय, पैसा और सुरक्षा बल की बचत होती है। चेकअप में गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा।  शिविर में बुजुर्ग और अधेड़ उम्र के कई बंदियों में हृदय संबंधी समस्याएं पाई गईं। इसके अलावा, दंत और अस्थि रोगों से पीड़ित कैदियों की भी जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE