सनावद। नाभावंशी फूल माली समाज के तत्वाधान में मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन मोतीधाम काकड़ व सालाखेड़ी में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। ग्राम सालाखेड़ी में 8 जोड़े व मोतीधाम काकड़ में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नाभवंशी फूल माली समाज केंद्रीय समिति व ओंकारेश्वर धर्मशाला निर्माण समिति सहित मंडल समितियां के पदाधिकारीयो ने भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर व वधुओं को आशीर्वाद दिया। एवं ईश्वर से सभी के मंगलमय व स्वस्थ जीवन की कामना की।
मोतीधाम काकड़ में सम्मेलन की शुरुआत समाज के संत शिरोमणि मोती दास महाराज का पूजन अर्चन महा आरती के साथ हुई। गायत्री मंत्रोचार के साथ वैदिक पद्धति से वैवाहिक कार्यक्रम दोनो ही जगहों पर संपन्न हुआ। बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आयोजन समिति के द्वारा पुष्प गुच्छ व दुपट्टे के साथ स्वागत किया गया। मोती धाम काकड़ में आयोजित विवाह समारोह में क्षेत्रीय विधायक कंचन तंनवे व पार्षद वेदप्रकाश माली ने शामिल होकर व वधुओं को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ दिलवाने की भी बात कही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हरिशंकर मालाकार, रामेश्वर फुलकर, संतोष मालाकार दुर्गादास माली, तुलसीराम माली, डॉक्टर जय मालाकर, जितेंद्र मालाकार, दिनेश मालाकार रामचंद्र मोरी वरिष्ठ समाजसेवी शोभाराम मालाकार, मोतीराम मालाकार, अशोक मालाकार गणेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन व पदाधिकारी शामिल हुए।