BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 12:05 pm
BIG REPORT : महिला को बदमाशों ने बेहरमी से पीट, बीच बचाव करने आए बेटे के साथ की मारपीट, शिकायत करने पहुंची थाने तो दबंगों ने घर में की तोड़फोड़, बाइक को भी कुचला, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं, बेखौफ बदमाश के हौसले इतने बुलंद है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ कर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित महिला, जब थाने में शिकायत करने पहुंची तो बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर घर में तोड़फोड़ कर लूट की घटना को अंजाम दिया।


ये दिल दहला देने वाले घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र वार्ड नं 8 की है। जहां रहने वाली जुबेदा बेगम नामक महिला के घर के सामने ध्रुव आजाद सहित एक अन्य युवक गाली गलौच कर रहे थे,उन्हें ऐसा करने से मना करना महिला को इतना भारी पड़ गया कि दबंग युवकों ने महिला पर हमला बोल दिया और मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ मारपीट होता देख महिला का बेटा इस्लाम और उसका साथी नितेश वर्मा बीच बचाव करने लगे। तभी दबंग बदमाशों ने दोनों युवकों को भी छाती में चढ़कर बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


इस दौरान किसी तरह बदमाशों के चंगुल से जान बचाकर मां बेटा भागे और मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए दबंगों ने महिला के घर के अंदर घुस कर तोड़ फोड़ कर पूरे घर को तहस नहस कर दिया। घर में खड़ी एक बाइक को पुरी तरह से तोड़ दिया। इस मारपीट में मां बेटा सहित उसके साथी को गंभीर चोटें आई, पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पड़ताल जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE