सोनकच्छ। रविवार को नगर सोनकच्छ में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, वही दूसरी तरफ 31 जोड़ो का निकाह सम्पन्न हुआ, दूल्हे बारात लेकर आयोजन स्थल पहुचे, जिसमे ढोल, घोड़े, ऊँट, बैंड शामिल थे, ईधर वर वधु सहित मेहमानों को बैठकर भोजन कराया गया, विधायक राजेश सोनकर ने पूरे नगर को सफल आयोजन की बधाई दी। नगर ने वधु पक्ष की भूमिका निभाते हुए लगभग 20 हजार मेहमानों को भोजन कराया। ईधर वर-वधु को कन्यादान में उपहार भी मिले आपको बता दे की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया गया। जिसमें 332 नव युगल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन में 03 जोडे कल्याणी विवाह योजना एवं 02 जोडे निशक्त विवाह योजना से संबंधित है, जिसमें संबंधित दम्पत्ति को विवाह उपरांत शासन द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह प एवं निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 02 लाख रूपये का लाभ दिया जायेगा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने 49-49 हजार रुपए का चेक वर-वधु को दिया गया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी।विधायक सोनकच्छ राजेश सोनकर ने कहा कि आज सोनकच्छ में समरस्ता का अद्भुत संदेश दिया गया है। एक महाकुम्भ प्रयागराज में चल रहा है और एक महाकुंभ यहाँ समरस्ता का चल रहा है। प्रदेश सरकार को सभी की चिंता है। सभी वर्गाे के कल्याण के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में हर समाज ने प्रतिनिधित्व किया है।