BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 2:04 pm
BIG REPORT : एमपी में टॉपर्स को मिलने वाली स्कूटी और लैपटॉप पर सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बजट को लेकर भी उठाए सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जापान से भोपाल लौटने के बाद सीएम मोहन यादव ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया। मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। वहीं सीएम के इस घोषणा करने के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा है। 


नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना 
सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश के टॉपर्स को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। योजनाएं 1 साल के लिए नहीं हमेशा के लिए होना चाहिए। मेधावी छात्र हमारे मध्य प्रदेश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे साथी विधायकों ने खुद छात्राओं को स्कूटी दी है। कांग्रेस ने अपने विधायक वाले क्षेत्रों में स्कूटी देने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के आह्वान पर ही क्यों जागती है। सिंघार ने कहा कि सरकार दे सकती है, तो देना चाहिए। सत्र खत्म होने को आया है, कुंभकरण की नींद नहीं सोना चाहिए। मेधावी छात्रों को जल्द लैपटॉप और स्कूटी दी जाए। कब देंगे यह सबसे बड़ा विचार का प्रश्न बना हुआ है। 


एमपी के बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
वहीं एमपी के बजट को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बजट बनाने से पहले हर विभाग विपक्ष के नेता से पूछता था। लेकिन मध्य प्रदेश में बजट को लेकर विपक्ष से कोई राय नहीं ली गई। सरकार चाहती ही नहीं कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य हो। यह भेदभाव की राजनीति की जा रही है। इसको लेकर हम कई बार आवाज उठा चुके है। कांग्रेस विधायकों के साथ उनके क्षेत्र की जनता के साथ भी ये अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से बजट को लेकर जो राय ली गई लेकर वो सिर्फ दिखावा है। गांव में जाकर देखें असलियत क्या है, किसानों को खाद पानी मिल रहा या नहीं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE