BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 3:24 pm
KHABAR : सड़क के अभाव में नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस, दर्द से कराहती गर्भवती को परिजन ऐसे लेकर पहुंचे अस्पताल, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट से प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। जो न केवल खोखले विकास की गवाही दे रही है, बल्कि चीखते बिलखते हुए यह सवाल कर रही है, कि आखिर यहां निवासरत लोगों का क्या कसूर है, जो मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी मोहताज नजर आ रहे हैं।


मामला बालाघाट जिले के अति नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का है। जहां आज भी लोग सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए तरस रहें है। यह तस्वीर उस गांव की दासतां बयां कर रही है, जहां सड़क के अभाव में एक प्रसूता को खाट के सहारे एम्बूलेंस तक पंहुचाया जा रहा है। आलम यह है कि आज भी इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निवासी आदिवासियों को सड़क तक नसीब नहीं हो रही है। आखिर यहां रह रहे लोगों का क्या कसूर है, जो विकास की मुख्य धारा से आज तक नहीं जुड़ पाए।


प्रसूता को खाट का सहारा
ग्राम माहुरदल्ली निवासी 24 वर्षाीय इमला पति भागचंद परते अपने मायके ग्राम केरीकोना गई हुई थी। जहां प्रसव पीड़ा के दौरान 108 को बुलाया गया, लेकिन सड़क के अभाव में 108 प्रसूता तक नहीं पहुंच सकी, ऐसी परिस्थिति में 108 के पायलट विशाल नागरे एवं ईएमटी मृत्युंजय पाठक ने परिजनों के साथ प्रसूता को खाट पर लेटाया और खाट पर ही लेकर कर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। जिसके बाद दर्द से कराहती प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनगुड्डा लाया गया, जहां क्रिटीकल कंडीशन के कारण तत्काल प्रसूता को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE