BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 3:50 pm
NEWS : माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश पर जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस 3 फ़रवरी को सूर्य नमस्कार का आयोजन क्रीड़ा भारती के सहयोग से प्रातः 9 बजे शुरू हुआ। जिसमें पांच चक्र में बालक-बालिकाओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। सूर्य नमस्कार का जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम भामाशाह द्वारका प्रसाद काबरा पुरुषार्थी विद्यालय में आयोजित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कल्पना शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में बालक-बालिकाओं को प्रार्थना सभा में एक साथ एवं एक समय पर सूर्य नमस्कार करवाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूरज की किरणें उर्जा का स्रोत है और सुर्य उर्जा को वर्तमान में वैकल्पित उर्जा का बहुत बड़ा स्रोत माना गया है।
सूर्य नमस्कार आयोजन में दक्ष प्रशिक्षक रेखा चौधरी, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा राजेश ओझा, जगन्नाथ सिंह, शिक्षा भाटी, सोनिका चोरडिया, रतन गुर्जर, कैलाश तोतला, धर्मेंद्र खटीक, पंकज कुमार काकड़ा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शारीरिक शिक्षा राजेश ओझा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का प्रधानाचार्य लक्ष्मी माली, स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार काकड़ा ने स्वागत एवं आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झवर, क्रीड़ा भारती के संरक्षक अनिरुद्ध भाटी, सूर्य प्रकाश पाठक, सचिव राम रतन, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेंद्र शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी इत्यादि उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE