भोपाल। चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल गाँधी नगर में आज बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर और पूजा अर्चना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गीत-संगीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने इस दिन को विशेष रूप से उत्सव की तरह मनाया।
प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा ने इस अवसर पर छात्राओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी, कहा-हमें न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होना चाहिए बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी गर्व के साथ अपनाना चाहिए।
विद्यालय में आयोजित इस विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन और चित्रकला के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया साथ ही विद्यालय की शिक्षिका कुमारी डिंपल कोडवानी एवं कुमारी ऋचा गौर ने बसंत पंचमी पर्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और जिसे सभी के द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल का यह प्रयास छात्राओं को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के मूल्यों और भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है। कार्यक्रम के अंत में समस्त विद्यालय परिवार को प्रसाद वितरण किया गया।