सरवानिया महाराज। शहर में सोमवार 3 फरवरी से स्थानीय बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो गई। सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में सोमवार दोपहर 2.00 बजे से सांय काल 5.00 बजे तक कक्षा ग्यारहवीं के हिंदी विषय का पहला प्रश्न पत्र था। इसके साथ ही स्थानीय बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गई।
कक्षा 9 वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी। स्थानीय बोर्ड परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य स्मिता शर्मा ने बताया कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जा रही है। सभी छात्रों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है।