नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच मेंसोमवार को सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन मप्र गान एवं वन्देमातरम का गायन एडीएम लक्ष्मी गामड़, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. ममता खेडे, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, रश्मि श्रीवास्तव एवं कलेक्टोरेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगॉन एवं वंदे मातरम एवं म.प्र. गॉन का गायन किया। तदपश्चात फरवरी माह में शासकीय कार्याे की शुरूआत की गई। कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, आदिम जाति कल्याण, आबकारी, खनिज, शिक्षा, कोषालय, पुलिस विभाग, जनसम्पर्क, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।