BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 4:43 pm
KHABAR : 45 नहीं अब 60 मीटर ऊंचा होगा बीजेपी का प्रदेश मुख्यालय, फेसिंग बदलने के बाद भी नहीं निकला था हल, दोबारा डिमार्केशन से रास्ता हुआ साफ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नए सिरे से खड़ा हो रहा मध्य प्रदेश बीजेपी का मुख्यालय अब 60 मीटर ऊंचा बन सकेगा। नक्शे में फेसिंग बदलने के बाद भी बिल्डिंग को 11 मंजिल तक ले जाने पर अड़ंगा लगा हुआ था। नए सिरे से डिमार्केशन कराया गया तो रास्ता साफ हो गया है।


भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय की बिल्डिंग तोड़कर नए सिरे से 65 हजार वर्गफीट भूमि पर नया कार्यालय खड़ा किया जा रहा है। कार्यालय की 11 मंजिल बिल्डिंग बनाने की योजना थी. लेकिन फेसिंग लिंक रोड नंबर 2 की तरफ का का फ्रंट 30 मीटर ही था. 60 मीटर ऊंचाई तक बिल्डिंग बनाने के लिए सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क और प्लॉट का फ्रंट एज 40 मीटर से अधिक होना जरूरी है. ऐसी स्थिति में फेसिंग बदलकर नर्मदापुरम रोड की ओर की गई, लेकिन प्रशासन के रिकॉर्ड में नर्मदापुरम रोड की तरफ का फ्रंट एज भी 41 मीटर से कम निकला. ऐसे स्थिति में अनुमति 45 मीटर ऊंचाई की परमिशन मिल सकी थी।


बता दें कि मार्च 2023 से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस बीच दोबारा डिमार्केशन हुआ तो नर्मदापुरम रोड की ओर 41 मीटर फ्रंट एज मिल गया. इसके बाद बीजेपी ने बिल्डिंग की ऊंचाई 60 मीटर करने और फेसिंग बदलने का प्रस्ताव टीएंडसीपी को भेजा. बीजेपी के प्रस्ताव पर विचार के लिए हुई हाईराइज कमेटी की मीटिंग में ऊंचाई बढ़ाने पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है. आपको बता दें प्रदेश बीजेपी कार्यालय इस स्थान पर 1990 के दशक में बना था. उस समय मिसिंग लिंक रोड नंबर 2 की तरफ थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE