खरगोन। कसरावद जनपद पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम रामपुरा ग्राम पंचायत अवरकच्छ मे 72 जोड़े, मंडी परिसर कसरावद मे 12 जोड़े ग्राम पंचायत भोइन्दा मे 11 जोड़े, ग्राम पंचायत खामखेडा मे 12 जोड़े, ग्राम पंचायत खेड़ीबुजुर्ग मे 8 जोड़े, का कन्या विवाह कार्यक्रम दिनांक 02/02/2025 को संपन्न किया गया। वधु के खाते मे शासन द्वारा 49000 की राशि भुगतान की जायेगी वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तवर, कसरावद विधानसभा के विधायक सचिन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तवर राजेंद् यादव नगर परिषद कसरावद अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सारिका राजेश बागदरे अध्यक्ष जनपद कसरावद, जनपद उपाध्यक्ष उमा लक्ष्मण पटेल, राजेश बागदरे जनपद पंचायत कसरावद अध्यक्ष प्रतिनिधि, लक्ष्मण पटेल जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परशुराम यादव, जनपद सदस्य दिनेश वास्कले एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत कसरावद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए इनके द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया एवं कन्या को 49000 खाते मे भुगतान के स्वीकृति पत्र वितरित किये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।