BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 4:53 pm
KHABAR : निरोग्‍यम नीमच अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे की होगी दैनिक प्रगि‍त की जिला पर रिर्पाेटिंग, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर किया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जिले की जिले को टीबी मुक्त, कुपोषण मुक्त, कुष्ठ रोग एवं अन्य रोगों से मुक्त बनाने ‘’निरोग्‍यम नीमच अभियान’’ शुरू किया गया है, इसी तारतम्य में जिला प्रशासन नीमच द्वारा इन लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु 03 फरवरी 2025 से 21 दिवसीय निरोग्यम नीमच अभियानश् शुरू किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जावेगी। इस अभियान हेतु ग्राम स्तर से 03 फरवरी 2025 से डोर टू डोर सर्वे प्रारंभ किया जा रहा हैं।

अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग निर्धारित प्रपत्र में प्रति दिवस सांय 5 बजे तक जिला स्तर से प्रदाय गुगल शीट में भेजा जाना सुनिश्चित करें। ब्लाक स्तर से प्रति दिवस की एकजाई रिपोर्ट विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर से हार्ड कापी में कलेक्‍टर कार्यालय को भेजी जावेगी। इस हेतु ग्राम स्तर से जिला स्तर तक रिपोर्टिंग कार्य हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।

ग्राम स्‍तर से रिपोर्टिंग का दायित्‍व आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता को सौपा गया है। वे रिपोर्ट संकलित करेंगे एर्व चिन्हाकिंतहितग्राहियों की लाईन लिस्ट आशा रजिस्टर में संधारित करेगे। दैनिक कार्य का प्रतिवेदन सीएचओ को उपलब्ध करवायें।शहरी क्षेत्र में शहरी सुपरवाईजर को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, शहरी क्षेत्र में सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू,आशा, सुपरवाईजर का संयुक्‍त उत्‍तदायित्‍व रहेगा। वेरिपोर्ट वेरीफाई कर यह सुनिश्चित करेंगे, कि सभी परिवारों का सर्वे किया जा चुका है एवं सर्वे फोर्म सेन्टर पर संधारित करेंगे।सेक्‍टर स्‍तर परसुपरवाईजर, शहरी सुपरवाईजर, उपस्वास्थ्य केन्द्र की रिपोर्ट संकलित एवं परीक्षण कर सेक्टर एमओ से वेरीफाई करवाकर बीएमओ कार्यालय में प्रेषित करेंगें। विकासखण्‍ड स्‍तर पर बीपीएम, बीसीएम, बीएमओ समस्त सेक्टर से रिपोर्ट संकलित कर वेरीफाई कर, जिला स्तर पर प्रेषित करेंगे। जिला स्‍तर पर जिला कार्यक्रम समन्‍वयक, क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम एवं टीम जिला क्षय केन्द्र कन्ट्रोल रूम के रूप में कार्य करेगा एवं तीनो ब्लाक की रिपोर्ट संकलित कर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को उपलब्‍ध करवायेंगे।

जिला स्‍तर पर समस्‍त नोडल अधिकारी (जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी 1 एवं 2 जिला क्षय अधिकारी, जिला कुष्‍ठ अधिकारी आरबीएसके) कन्ट्रोल रूम से समन्वय कर अपने कार्यकम संबंधी आंकडो का विशलेषण कर आवश्यककार्यवाही सुनिश्चित करेगे।दैनिक प्रतिवेदन समय पर प्रेषित करने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी पूर्णतः उत्तरदायी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE