BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 5:04 pm
KHABAR : रतलाम का स्थापना दिवस मनाया, जय रतलाम उद्घोष के साथ निकली रैली, मंत्री काश्यप बोले- नगर विकास की ओर बढ़ रहा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। महोत्सव समिति ने रतलाम के राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आतिश बाजी कर मिठाई बांटी गई। शहर में जय रतलाम उद्घोष के साथ वाहन रैली निकाली, सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।


समिति ने रतलाम के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए थे। श्रृखंला में सोमवार को अंतिम दिन रतलाम का स्थापना दिवस मनाया गया। नगर निगम तिराहे स्थित रतलाम की स्थापना करने वाले महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किया।


मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा समेत सभी पदाधिकारियों के साथ महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


आज का दिन ऐतिहासिक- मंत्री काश्यप
मंत्री काश्यप ने कहा कि आज का दिन रतलाम के लिए ऐतिहासिक दिन है। रतलाम एक खूबसूरत नगर है। रतलाम नगर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। रतलाम की स्वच्छता को लेकर हमें एक मुहिम चलाना चाहिए। स्वच्छता को लेकर महापौर जी प्रयासरत हैं। हमारे संसाधन भी लगे हैं। लेकिन इसके साथ जनजागरण भी जरुरी है।


इसके लिए पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में छोटे-छोटे माध्यम से व उपक्रमों के माध्यम से जनजागृति करना होगा। निगम भी जो व्यवस्था करे वह समयबद्ध हो। किसी भी चीज आदत में बदलने के लिए नियमितता जरूरी है। कार्यक्रम को महापौर पटेल समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।


जय रतलाम के उदघोष के निकली रैली
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा समिति संयोजक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में जय रतलाम उद्घोष के साथ रैली निकाली। दो पहिया वाहनों पर सवार शहर के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। रैली पैलेस में स्थित स्थित मां पद्मावित मंदिर में माता जी की मूर्ति को चुनरी ओढ़ाकर प्रारंभ हुई। रैली शहर के अनेक मार्गों से होते हुए नगर निगम तिराहा स्थित महाराजा रत्नसिंह जी की प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर सभी महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


रतलाम हमारा अपना शहर- पूर्व मंत्री कोठारी
रैली जब नगर निगम तिराहा पहुंची तब रतलाम स्थापना महोत्सव समिति का भी कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व पूर्व मंत्री कोठारी आपस में मिले। दोनों ने एक दूसरे का स्वागत कर रतलाम के स्थापना दिवस की बधाई दी। पूर्व मंत्री कोठारी का भी जन्मदिन सोमवार को होने पर मंत्री काश्यप समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


पूर्व मंत्री कोठारी ने कहा कि रतलाम हमारा अपना शहर है। इसकी माटी में हमने जन्म लिया है। पढ़े-पले हैं। इसका जल पीकर हम बढ़े हैं। इसलिए हम जिस प्रकार से परिवार के सदस्यों का जन्मोत्सव मनाते हैं उसी प्रकार हमारा दायित्व है कि रतलाम का भी जन्मोत्सव मनाया जाए। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीति, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जय रतलाम का उद्घोष किया। रैली का अनेक स्थानों पर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE