BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 5:09 pm
KHABAR : नीमच शहर में गणतंत्र दिवस चैंपियन ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, एमएफसी चित्तौड़ ने अपने नाम किया विजेता का खिताब, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में आयोजित गणतंत्र दिवस चैंपियन ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एमएफसी चित्तौड़ ने अपने नाम कर लिया। कल दशहरा मैदान में हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में एमएफसी चित्तौड़ ने यंग ब्लड जावरा को दो रन से शिकस्त दी। एमएफसी चित्तौड़ ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 63 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए यंग ब्लड जावरा 61 रन ही बना पाई। 
बताते चले कि नंबर वन न्यूज इंडिया के तत्वाधान में 10 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। आज हुए फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दिलीप सिंह  परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालु, महेंद्र सिंह काली कोटड़ी, गिरीश सिंह राठौड़, शक्ति सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह चौहान, समाज सेवी भूरा लाल प्रजापति, पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा, मुकेश सहारिया, विमल कांठेड़, विष्णु परिहार, संजय यादव उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को एक लाख रुपए और उप-विजेता टीम को 31 हजार रुपए ट्रॉफी के साथ भेंट की गई। वहीं आयोजन में मैदान की व्यवस्था व बाहर से आई टीमों  का प्रबंधन संभालने वाले जावेद, धर्मेश बोरीवाल, राजा व उनकी टीम को अथितियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व एडव्होकेट युगल बैरागी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE