मंदसौर। पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में साइबर संबंधी अपराधों के प्रति एवं उनसे बचाव हेतु ’सेफ क्लिक मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान के अंतर्गत साइबर अवेयरनेस एवं जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों/महाविद्यालयों, चौंक चौपाटी, सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, महिलाओं, आमजनों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में आज तीसरे दिवस भी आमजन को किया गया जागरूक।
पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आमजन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रहणियों,आमजन को निर्देशानुसार समस्त प्रदेश में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मंदसौर जिले के समस्त थानों में भी मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक का आयोजन जिले के समस्त थानों/चौकी क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है।
दिनांक 03.02.25 को जिले के निम्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक के अंतर्गत किया गया जागरूक-
1. मंदसौर पुलिस साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा अभियान सेफ क्लिक मध्यप्रदेश पुलिस के जनसंवाद अभियान एवं साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी चौराहे पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो कि गांधी चौराहा, बीपीएल चौराहा, नाहटा चौराहा, उत्कृष्ट स्कूल होते हुए पुनः गांधी चौराहा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी मनोज सोलंकी, महिला थाना प्रभारी रानी बेग एवं साइबर सेल मंदसौर की टीम उ नि कपिल सौराष्ट्रीय, उ नि विनय बुंदेला, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्र आर मुज़फ़रुद्दीन, आर मनीष बघेल, आर गौरव सिकरवार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक एवं आमजन भी उपस्थित रहे।
2. थाना दलोदा द्वारा शासकीय हाई स्कूल दलौदा चौपाटी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल दलोदा में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत समझाइश दी गई, बैनर पोस्टर भी वितरित किए गए, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
3. थाना गरोठ द्वारा सीएम राइस स्कूल बरखेड़ा लोया थाना गरोठ के विद्यार्थियों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया।
4. थाना पिपलियामंडी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पिपलियामंडी में विद्यार्थियों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूकता अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत जानकारी दी गई।
5. बुढ़ा चौकी द्वारा सुभाष स्कूल बुढ़ा में साइबर संबंधित अपराध एवं उनसे बचाव हेतु जनजागरुकता अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक किया गया।
6. थाना भानपुरा द्वारा सेफ क्लिक अभियान के तहत कस्बा भानपुरा के मैरिज गार्डन और ग्राम लोटखेड़ी में साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया गया।
अभियान के अर्न्तगत मंदसौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.01.25 को समस्त थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया जागरूकता, सायबर अपराधो एवं सायबर धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवायसी फ्रॉड, फेक लोन एप/वेबसाईट, टेलीग्राम इन्वेस्टमेन्ट फ्रॉड, विडियो कॉल फ्रॉड, सिम स्वैप फ्रॉड, एपीके फ्रॉड, परिचित फेक कॉल फ्रॉड की जानकारी एवं इन फ्राडों से बचने के उपायों के पोस्टर एवं पेम्पलेट्स प्रचारित किये गये।
मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में लगातार समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। सावधान रहे सतर्क रहे। आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।