नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 4 फरवरी मंगलवार को 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इस मेंटेनेंस के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि दिनांक 04.02.2025 (मंगलवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी ग्वालटोली फीडर का विद्युत प्रदाय सुबिह 10 से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी ग्वालटोली फीडर बंद रहने से मालखेड़ा रोड़, ग्वालटोली 220 केवी सबस्टेशन का क्षेत्र, भगवानपुरा, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।
