BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 10:16 am
KHABAR : मंत्री विजय शाह बुजर्गाे को देंगे जादुई छड़ी, अंधेरे के लिए टॉर्च, एफएम रेडियो, परेशानी में बजेगा सायरन, इसकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने अजीब फैसले और अजीबोगरीब कारनामे के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक ऐसा नायाब तोहफा लेकर आए हैं, जो बुजुर्गों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। मंत्री शाह ने कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें निर्देश दिया की उनकी हरसूद विधानसभा के जितने भी 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग हैं उन्हें उनके आंकड़े सर्वे कर तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इन सभी बुजुर्गों को मंत्री द्वारा एक खास छड़ी दी जाएगी जो आत्मरक्षा के लिए जादू की छड़ी होगी।


एक छड़ी में कई गुण
इस जादुई छड़ी को लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट में मंत्री शाह खुद इसका डेमो भी किया और बताया कि एक छड़ी में कई गुण है। बुजुर्गों का सहारा के रूप में जहां यह छड़ी काम आएगी वहीं इसमें लगी फ्लैशलाइट अंधेरे में और रोशनी प्रदान करेगी। इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ एफएम रेडियो बुजुर्गों को उनको उनके दौर की याद दिलाएगा जिसमें वह अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे। अभी भी इसके कई गुण छिपे हुए हैं इसमें सायरन भी लगा हुआ है। महज किसी आपातकालीन स्थिति में बुजुर्ग जब अपने को असहाय महसूस करें तब वह इसमें सायरन बजाकर खतरे की जानकारी भी दे सकेंगे। 


सहायता के तौर पर मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा
छड़ी के ऊपर सहायता के तौर पर मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा। इसके लिए बुजुर्गों को अपने जनपद में पंजीयन करना पड़ेगा। पंजीयन करने के बाद इन बुजुर्गों को यह छड़ी निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाने की तैयारी की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE