BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 11:15 am
BIG REPORT : रतलाम में युवा संगम रोजगार मेला 5 फरवरी को, 45 साल तक के लोग हो सकते हैं शामिल, 12 से 14 कंपनियों में होगी सीधी भर्ती, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर रखा है। मेले का आयोजन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भोपाल द्वारा स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।


मेले में 12 से 14 प्राइवेट क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में संबंधित शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।


जिला रोजगार अधिकारी यूपी अहिरवार ने बताया कि युवा संगम मेले में ख्याति प्राप्त कंपनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, ऑफिस असिस्टेंट, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, हेल्पर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास, ग्रेजुएशन से पोस्ट ग्रेजुएशन व आईटीआई पास 18 से 45 वर्ष तक के शामिल हो सकते हैं।


यह कंपनियां भाग लेंगी
युवा संगम रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों में इप्का लेबोरेटरीज, पटेल मोटर्स प्राइवेट लि., जीआर इंडस्ट्रीज, टाइगर सिक्योरिटी, रतलाम पैरामेडिकल रिसर्च सोसाइटी, अंकलेसरिया होंडा, पार्थ मोटर्स, जिओ इन्फोकॉम,जीएसएस आईएफएमएस प्रा.लि. जामनगर, डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पीथमपुर, आरपीएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भिवाड़ी राजस्थान, स्काई इंटरप्राइजेस, नवभारत फर्टिलाइजर इंदौर, यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल्स धार आदि शामिल होंगी।


साथ में यह लेकर आएं
इच्छुक आवेदक 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय आईटीआई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी व बायोडाटा के साथ आना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE