नीमच। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा व मार्ग निर्देशन व संत निरंकारी सत्संग अमृत प्रवचन की पावन श्रृंखला में 4 फरवरी मंगलवार को संत निरंकारी सत्संग भवन मालखेड़ा रोड पर आज मंगलवार शाम 4 बजे धार्मिक प्रवचन सत्संग होगा, जिसमें मेंबर इंचार्ज प्रचार प्रसार महात्मा विनोद वोरा जी नई दिल्ली ब्रांच नीमच में अपने अमृत विचार व्यक्त कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
उक्त जानकारी नीमच शाखा मीडिया प्रभारी चौथमल व्यास ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालु भक्त आशीर्वचन कार्यक्रम में सदगुरु महात्मा जी के चरण वंदन कर आशीर्वाद भी ग्रहण कर सकते हैं।