नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी आज 4 फरवरी मंगलवार को 33 केवी नीमच फीडर पर इंस्टालेशन का कार्य करेगी। इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया कि आज दिनांक 04.02.2025 (मंगलवार) को दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक 33 केवी नीमच फीडर द्वारा 33 केवी एमई इंस्टालेशन (मेडिकल कॉलेज) का कार्य होने से 33/11 केवी नीमच फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। जिससे 11 केवी 01. औद्यौगिक फीडर 02. कनावटी जेल फीडर 3. भड़भड़िया फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा, जिससे इन फीडरों पर जुड़े मुख्यतः स्कीम नं 36 का कुछ क्षेत्र, कनावटी पुलिस लाईन, औद्यौगिक क्षेत्र, स्कीम नं. 36 ए एवं एचटी उच्च दाब आदित्य टाटा, सीलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टर को, परफेक्ट बायर, संतोष ट्रेडर्स, मंत्री ब्रदर्स, प्रेमचंद आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।